अलीगढ़, मई 3 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से शातिरों ने सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 2.70 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगे तो व्यक्ति के साथ बंधक बनाकर मारपीट की। मामले में एसएसपी के आदेश पर तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जमालपुर निवासी इंजमाम-उल-हक ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा था कि हमदर्द नगर ए जमालपुर निवासी रौनक अली के साथ अन्य छह-सात लोगों ने एक गिरोह बना रखा है, जो लोगों को नौकरी के नाम पर ठगते हैं। आरोपी पुलिस भर्ती व अन्य भर्तियों में लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर कई करोड़ की ठगी कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से सात लाख की ठगी कई लोगों ने गिरोह के खिलाफ शिकायत भी की है। इंजमाम के भाई अमन को भी नौकरी दिलवाने के नाम पर आरोपियों ने 25 सितंबर 2025 को 2....