सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
इटावा औरैया, सितम्बर 14 -- ऊसराहार। पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला अंतरजनपदय साइबर ठग गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, रेलवे पुलिस, फार्मासिस्ट और भारतीय सेना आदि विभागों में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगारों से रुपए लेता था। अंतरजनपदीय साइबर ठग को ऊसराहार पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र, विभिन्न सरकारी विभागों की मोहरें, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी नवल किशोर निवासी नगला विजय थाना भरथना को सोमवार सुबह नौ बजे भरथना रोड अंडरपास थाना क्षेत्र ऊसराहार के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। इस मामले में 13 सितंबर को अलीपुरा निवासी शिकायतकर्ता शिशुपाल सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.