मैनपुरी, अप्रैल 26 -- नगर के आदर्श नगर मोहल्ले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है। आदर्श नगर निवासी रेखा पत्नी दीप चंद्र ने पुलिस को बताया कि सुमित शर्मा नामक व्यक्ति ने उनके पुत्र नितिन को सरकारी नौकरी दिलाने का लालच दिया था। इस झांसे में आकर पीड़िता ने अलग-अलग समय पर आरोपी को कुल 1.5 लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब बेटे की नौकरी नहीं लगी, तो पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर सुमित और उसके परिजनों ने पीड़िता के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे जानमाल की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, इस धोखाधड़ी में सुमित के पिता, माता, भाई और अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.