सरकारी नौकरी का झांसा दे 5.56 लाख ठगे
कानपुर, जून 19 -- बिधनू संवाददाता। बेटे की बीएसएफ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर किसान से 5.56 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपित बीती मई में फर्जी कॉल लेटर थमाने के बाद सीधा ट्रेनिंग के नाम पर किसान के बेटे को गोरखपुर ले गए। जहां कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा। किसी प्रकार वह उनके चंगुल से निकल कर वापस घर लौटा। पीड़ित किसान के पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पर गुरुवार को बिधनू पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सचेण्डी ग्राम भीसी जरिगवां निवासी संजय कुशवाहा ने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा नीतू कुशवाहा पनकी स्थित एक कोचिंग में पढ़ता है। यह भी पढ़ें- डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख से अधिक की ठगी, मुकदमा जहां उसकी मुलाकात रनियां चुरौरा निवासी अमित से हुई। अमित ने बेटे को बीएसएफ में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.