सरकारी नौकरी का झांसा देकर 5.46 लाख की ठगी
औरैया, जून 27 -- शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर निवासी रामजी भैया पुत्र महावीर प्रसाद शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी पहचान थाना सहायल क्षेत्र के ग्राम जड़कडू निवासी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह पुत्र रामशंकर से वर्ष 2013-14 से थी। आरोप है कि अगस्त 2025 में आरोपित ने शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देते हुए 10 लाख रुपये खर्च होने और चार माह के भीतर नियुक्ति कराने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि विश्वास में लेकर आरोपित ने यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.