नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। अलीपुर इलाके में दो दोस्तों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 32 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर गुरुवार को अलीपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित शशि शर्मा की मुलाकात वर्ष 2023 में एक पार्टी के दौरान मोहित तंवर से हुई थी। मोहित ने बताया कि उसकी गृह मंत्रालय में अच्छी पहचान है। वहां ग्रुप सी की नौकरी के लिए युवक की तलाश की जा रही है। इसके बाद शशि ने नौकरी दिलाने के लिए कहा। मोहित के इस फर्जीवाड़े में उसकी पत्नी रीतू और भाई दीपांशु और एक अन्य महिला रचना भी शामिल थे। शशि ने अपने दोस्त शिवम को भी इनसे मिलाया। दोनों ने मिलाकर 32 लाख रुपये वर्ष 2024 में विभिन्न शुल्कों के नाम पर दिए। फिर रुपये लेने के बाद दबाव बनाने पर दोनों को नियुक्ति पत्र भी थमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.