मेरठ, जुलाई 3 -- मेरठ। एसटीएफ ने भारतीय रेलवे और सेना समेत दर्जनभर से ज्यादा सरकारी विभाग में युवाओं को भर्ती कराने के नाम पर 5 करोड़ की ठगी करने वाले दो आरोपियों को मुरादाबाद में गुरुवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक शिक्षामित्र भी है। गिरोह में शामिल बाकी आरोपी अभी फरार हैं। ये गिरोह सरकारी विभाग के फर्जी ज्वाइनिंग लेंटर और आईकार्ड बनाकर अभ्यर्थियों को झांसे में लेता था। एक युवक को भर्ती कराने के नाम पर 10 से 15 लाख तक वसूले जा रहे थे। एसटीएफ के एएसपी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि मुरादाबाद और दिल्ली के शातिर अपराधियों ने सरकारी विभाग में भर्ती कराने का झांसा देकर युवाओं को फंसाने के लिए गैंग बनाया। इसमें कोचिंग सेंटर से लेकर कॉलेजों तक जाल बिछाया गया। ये गिरोह भारतीय रेलवे, भारतीय सेना, भारतीय डाक विभाग, भारतीय वन रक्षक, दिल...