नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- PSSSB Recruitment 2026: पंजाब राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने क्लर्क (लीगल, आईटी, एकाउंट्स), ड्राइवर, फील्ड आर्टिस्ट और ट्रांसलेटर के कुल 70 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 70 पदों में से 28 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छक और योग्य उम्मीदवार बिना समय गंवाए आवेदन की अंतिम तिथि पर स्लो सर्वर की दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।पदों की डिटेल्स- ड्...