सरकारी नौकरी और पेंशन की मांग पर एसएसबी प्रशिक्षित गोरिल्ला जैन धर्मशाला में जुटे
देहरादून, जून 30 -- देहरादून। सरकारी नौकरी और पेंशन की मांग को लेकर एसएसबी प्रशिक्षित गोरिल्ला मंगलवार को जैन धर्मशाला में एकत्र हुए। यहां से सभी मुख्यमंत्री आवास कूच की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने गोरिल्लाओं से वार्ता कर उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया। फिलहाल पुलिस एक प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री आवास ले जाकर अधिकारियों से वार्ता कराने की तैयारी में है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.