गोंडा, अप्रैल 9 -- गोण्डा। भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में करनैलगंज मंडल के गाड़ी बाजार में एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने सरकारी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी, बूथ अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि रामजी मोदनवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...