हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पहाड़ी आर्मी नगर अध्यक्ष फौजी भुवन चंद्र पांडे के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों और सदस्यों ने केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। सोमवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडर की कमी, यूसीसी के कुछ प्राविधानों, शंकराचार्य व बाल बटुक के अपमान और महिला उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर रोष जताया। भुवन ने घोषणा की कि वे इन मुद्दों को लेकर 2027 के विधानसभा चुनावों में जनता के बीच जाएंगे। धरने में जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने स्कूलों की बढ़ती फीस और लचर स्वास्थ्य-शिक्षा नीति पर सवाल उठाए। महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर और सुनीता ने बेटियों को न्याय न मिल पाने पर सरकार को घेरा। कविता जीना ने भीमताल प्रकरण का जिक्र करते हुए जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों पर सरकार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.