सरकारी नाले व ताल की जमीन पर कर रहे पक्का निर्माण
बस्ती, जून 6 -- छावनी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में राजस्व अभिलेखों में दर्ज सरकारी नाले और ताल की भूमि पर कथित रूप से पक्का निर्माण कर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दबंग किस्म के लोग कीमती सरकारी जमीन पर स्थायी निर्माण करा रहे हैं। जिस भूमि पर निर्माण कार्य हो रहा है, वह ग्राम पंचायत अभिलेखों में नाला और ताल के रूप में दर्ज बताई जा रही है। लोगों के मुताबिक करीब आठ किलोमीटर लंबे इस नाले से बरसात के मौसम में पचवस ताल, खरहटिया ताल, लखना ताल समेत आसपास के दर्जनों गांवों का पानी निकलता है। यदि नाले का मार्ग अवरुद्ध होता है तो बारिश के दौरान कई गांवों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। यह भी पढ़ें- नाला हुआ जाम, नहीं निकल रहा मोहल्ले का गंदा पानीस्थानीय लोगों का आरोप बताया जाता है कि शिकायत मिलने पर मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.