मेरठ, मार्च 28 -- सरधना तहसील क्षेत्र के मानपुरी गांव में सरकारी नाली पर कब्जा कर पानी का बहाव रोकने का मामला सामने आया है। गांव निवासी दिनेश पुत्र चरण सिंह ने एसडीएम सरधना के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर दबंगई के बल पर नाली बंद करने का आरोप लगाया है। बताया कि उसके मकान सहित आसपास के कई घरों का पानी उक्त नाली से होकर निकलता था, जिससे बस्ती में जलभराव की समस्या नहीं होती थी। लेकिन जबसे नली पर कब्जा हुआ है तब से जलभराव की।समस्या बन रही है। पीड़ित ने प्रशासन से मौके पर जांच कर नाली से अवैध कब्जा हटवाने।की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.