इटावा औरैया, मार्च 8 -- थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुरा में सरकारी नाली निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक ग्रामीण ने अपने पड़ोसी पर विकास कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है और प्रशासन से नाली निर्माण पूर्ण कराने की मांग की है। रायपुरा निवासी जसवंत सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा गांव में जल निकासी के लिए सरकारी नाली का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य सुचारू रूप से चलते हुए अन्य ग्रामीणों के घरों के सामने से होता हुआ जसवंत के घर तक पहुंच गया है। लेकिन, जैसे ही निर्माण कार्य आगे बढ़ा, पड़ोसी युवक ने अपने घर के सामने नाली बनाने से रोक दिया। पीड़ित का कहना है कि नाली का निर्माण अधूरा रहने के कारण गंदे पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो जाएगी। इससे न केवल उनके घर के सामने बल्कि पूरे मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.