मैनपुरी, मार्च 23 -- किशनी। कस्बे के ग्वालियर-बरेली हाईवे पर करीब तीन दशक पुराने एक अवैध निर्माण को सोमवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढहा दिया। इस मामले में तहसीलदार कोर्ट में शिकायत की गई थी। इसके बाद मामला डीएम कोर्ट और हाईकोर्ट पहुंच गया। तहसीलदार घासीराम के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। मामला ग्राम कत्तरा निवासी अभयराम यादव द्वारा बनाई गई दुकानों और आवासों से जुड़ा है। एक वर्ष पूर्व अरविंद पुत्र शिवराम ने तहसीलदार कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी कि चकमार्ग व सरकारी नाली पर अतिक्रमण कर किया गया है। तहसीलदार कोर्ट के फैसले के खिलाफ अभयराम ने डीएम कोर्ट और फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कहीं से राहत नहीं मिली। उच्च न्यायालय ने भी निचले न्यायालयों के आदेश को सही म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.