गाज़ियाबाद, अप्रैल 5 -- मोदीनगर, संवाददाता। निवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव में सरकारी नल पर पानी लेने गई 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण हो गया। परिजनों ने गांव के एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। एक गांव निवासी एक व्यक्ति की 15 वर्षीय पुत्री शुक्रवार को घर के सामने स्थित सरकारी नल से पानी लेने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी बीच गांव निवासी एक युवक ने अपने पिता व माता के साथ मिलकर मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया। काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। उन्होने अनहोनी की आशंका जताते हुए निवाड़ी थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अजरुद्दीन, फजरु व महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.