ललितपुर, फरवरी 9 -- कस्बा के आस पास बीते तीन दिन से पानी गंदा आ रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। सोमवार को लोगों ने गंदे पानी की फोटो खींचकर अधिकारियों को दिखाई और शुद्ध जल आपूर्ति करने को मांग उठाई। केन्द्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना के तहत हर घर तक शुद्ध पानी भेजने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसके बावजूद भी कई जगह लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा। सोमवार को मड़ावरा से लगे गांव रनगांव के ग्रामीणों ने नल से आ रहे गंदे पानी की फोटो और वीडियो बनाकर अधिकारियों को दिखाई। वीडियो में दिख रहा है कि नल से काला और झाग के साथ पानी आ रहा है। स्थानीय ग्रामीण अमन साहू ने बताया कि बीते तीन दिन से नल गंदा पानी ही छोड़ रहे हैं। पानी बिल्कुल भी पीने योग्य नहीं है। पानी में काला और झाग वाला आ रहा। अगर कोई इसको पी ले तो वह बीमार पड़ जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.