रुडकी, अप्रैल 15 -- मंगलौर, संवाददाता। बसवाखेड़ी में चोरों ने सरकारी ट्यूबवेल को निशाना बना लिया। चोरों ने एक खेत में लगे सरकारी नलकूप से सामान चोरी कर लिया। जिसके संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बसवाखेड़ी स्थित एक खेत में सरकारी नलकूप लगा हुआ है। पीड़ित मानसिंह निवासी लाठरदेवा हूण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 4 अप्रैल की रात को अज्ञात चोरों ने उनके खेत में लगे सरकारी नलकूप से कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.