सरकारी नलकूप की मोटर खोल ले गए चोर
कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- करारी के मीरापुर गांव के सरकारी नलकूप को चोरों ने निशाना बनाया है। चार अप्रौल को चोर ताला तोड़कर सरकारी नलकूप से मोटर, केबिल, कटआउट के अलावा अन्य सामान उठा ले गए। चोरी की जानकारी नलकूप ऑपरेटर सूरज पुत्र जियाजी निवासी महुवारी, नैनी, प्रयागराज को दी गई तो वह नलकूप पहुंचे। इसके बाद मामले की तहरीर करारी थाना पुलिस को दी। करारी थाना पुलिस ने जांच के बाद रविवार की रात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.