पूर्णिया, जून 3 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत स्थित सरकारी नर्सरी की जमीन को लेकर प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए बुधवार को भौतिक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान भवानीपुर की अंचलाधिकारी ईशा रंजन एवं राजस्व अधिकारी सादिक अहमद ने अंचल अमीनों के साथ नर्सरी परिसर का स्थल निरीक्षण किया और जमीन से संबंधित तथ्यों की जांच-पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नर्सरी परिसर में लगभग 15 वर्षों से रह रहे लोगों के अलावा आसपास के स्थानीय लोगों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने जमीन की स्थिति, सीमांकन एवं उपयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की। सीओ ईशा रंजन ने अंचल अमीन अनीश कुमार एवं मनीष कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि नर्सरी एवं उसके आसपास के सभी संबंधित खाता-खेसरा की जमीन का विस्तृत नजरि नक्शा तैयार कर शीघ्र कार्...