अमरोहा, अक्टूबर 7 -- सरकारी धान क्रय केंद्र शीघ्र चालू कराने और अतिवृष्टि से फसलों में हुई क्षति का उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर के अतरासी अड्डे पर प्रदर्शन किया। सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि किसान करीब 50 प्रतिशत धान की फसल काट चुके हैं, लेकिन क्रय केंद्र चालू न होने से उन्हें बिचौलियों को ओने-पौने दामों में उपज बेचनी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बारिश से भारी नुकसान के बावजूद बीमा कंपनियों ने राहत राशि जारी नहीं की है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: धान की फसल पक कर तैयार, किसान परेशान कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से तुरंत धान खरीद शुरू कराने और नुकसान का आंकलन करा मुआवजा देने की मांग की। जल्द सुनवाई न होने पर...