पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पीलीभीत,संवाददाता। डीआईओएस कार्यालय में तैनात कर्मचारी के एक करोड़ रुपये से अधिक का सरकारी धन का घोटाला के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की रफ्तार बढ़ा दी है। जांच में मामला कई करोड़ का पहुंचने के बाद अब आरोपी और उसके रिश्तेदारों के कुल 38 बैंक खातों में गए 3.87 करोड़ रुपये की धनराशि को पुलिस ने फ्रीज कर दिया है। आरोपी ने सरकारी धन को अपने और परिचितों के अलावा रिश्तेदारों के खातों में भेजा था।बीसलपुर के इंटर कॉलेज में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इल्हाम शम्सी नियमों की अनदेखी कर करीब 8 वर्षों से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध था। अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत से अपनी पत्नी अर्शी खातून समेत कई महिलाओं, साले और अन्य करीबियों के खाते में रुपये भेजे। इनमें कई खाते दूसरे प्रदेशों में है। कुछ धनराशि को बरेली की ...