सरकारी धन की बर्बादी देखनी है तो बालीघाट-घरमघर मार्ग देखें
बागेश्वर, जून 25 -- देवेंद्र, बागेश्वर। बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। आरोप है कि सड़क पर बिछाया गया डामर महज दो दिन में हाथ से उखड़ने लगा है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुंगरघाटी क्षेत्र में बालीघाट से धरमघर तक सड़क के डामरीकरण का कार्य चल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल सिंह कालाकोटी ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण कार्य मानकों के विपरीत किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.