गोंडा, अप्रैल 14 -- रुपईडीह। आर्यनगर बाजार में भांग की सरकारी दुकान पर खुले आम गांजा व चिप्पड़ बिक रहा है। इसका वीडियो कई दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, किसी वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। कौड़िया थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच मार्ग पर कस्बा आर्यनगर में पुलिस चौकी के चंद कम दूरी पर सरकारी भांग की दुकान पर खुलेआम गांजा व चिप्पड़ बिक्री हो रहा है। इस संबंध में थाना कौडिया के क्राइम इंस्पेक्टर राधेश्याम यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर शिकायत मिली तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- धार्मिक पोस्टर से बदसलूकी का वीडियो वायरल यह भी पढ़ें- भगवान राम के पोस्टर से बदसलूकी का वीडियो वायरल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...