गंगापार, मई 25 -- शासन द्वारा गरीबों के इलाज के लिए निःशुल्क दवाइयां एवं आवश्यक किट मुहैया कराया जा रहा है किंतु बारा क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां और किट वितरित करने के बजाय कूड़े के ढेर में फेंक दिया जाता है। इस आशय का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यद्यपि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता को प्रमाणित नहीं करता है। वायरल वीडियो को एसडीएम बारा डा गणेश कनौजिया ने संज्ञान में लिया है और सीएमओ प्रयागराज को जांच के लिए भेज दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा का बताया जा रहा है। प्रदेश सरकार जहां गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा से सामने आई तस्वीरों ने सरकारी दावों की जमीनी...