पलामू, मई 7 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। आसन्न खरीफ सीजन में यूरिया खाद की जमाखोरी और कालाबाज़ारी पर रोक लगाने को लेकर पलामू जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। किसानों को समय पर और निर्धारित सरकारी दर पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक ऑनलाइन माध्यम से करते हुए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किसानों को सरकार से निर्धारित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आगामी दिनों में खेती के मौसम को देखते हुए यूरिया की मांग बढ़ने की संभावना है। यह भी पढ़ें- उर्वरक की कालाबाजारी व जमाखोरी पर होगी कठोर कार्रवाई ऐसे समय में जमाखोरी और कालाबाज़ारी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.