सरकारी दर कम रहने से गेहूं बाजार में बेच रहे किसान
हाजीपुर, जून 11 -- गोरौल । संवाद सूत्र प्रखंड में सरकारी स्तर पर गेहूं खरीद का मात्र चार दिन बचा है और खरीदी लक्ष्य के अनुरूप मात्र एक तिहाई ही हो सकी है। प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से 106.23 मीट्रिक टन लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी तक मात्र 33.6 मीट्रिक टन ही खरीद हो पाई है। अभी गेंहू का सरकारी मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल है। अभी चार दिन समय है, किसान चाहे तो अपना गेंहू दे सकते हैं। किसानों को गेहूं का मूल्य भी समय से मिल जाएगा। वहीं किसान शम्भू राय, मन्तोष कुमार, संतोष दास, रामजी भगत, संजय सिंह ने बताया कि हमलोग खुले बाजार में ही अपना गेंहू बेच चुके हैं, क्योंकि हमलोगों को 2800 से 2900 रुपये प्रति कुंटल मिल जाता है। यह भी पढ़ें- सरकारी दर कम रहने से गेहूं बाजार में बेच रहे किसान एक हाथ से गेहूं लेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.