लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ। संवाददाता। जिले के कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के विद्युत बिलिंग कार्यालय में बुधवार को बिजली बिल विवाद के चलते एक उपभोक्ता ने आवेश में आकर अवर अभियंता के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूल रूप से बलिया जनपद के ग्राम सहतवार निवासी अमरेश सिंह, अमौसी जोन विद्युत बिलिंग कार्यालय में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं। उनके बयान के अनुसार बुधवार शाम लगभग 4:35 बजे मलिहाबाद निवासी अयुब अहमद पुत्र स्व. याकूब कार्यालय में आया और बिजली बिल को लेकर विवाद करने लगा।उस समय अमरेश सिंह अपने सहकर्मियों अवर अभियंता शशि कुमार और राम बहादुर राम के साथ कार्यालय में उपस्थित थे। देखते ही देखते विवाद बढ़ता गया और अयुब अहमद ने गाली-गलौज करते हुए अमरेश सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। पूरी घटना का वीडियो पीड़ित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.