मेरठ, अप्रैल 10 -- भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर निवासी चंद्रपाल सिंह ने सरकारी कार्यालय में घुसकर धमकी देने और राजकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पीड़ित मध्य गंगा नहर निर्माण खंड-6 मेरठ के अधिशासी अभियंता कार्यालय में कार्यरत हैं। बताया कि गुरुवार को कार्यालय में बैठकर राजकीय कार्य कर रहे थे। आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे गंगानगर निवासी एक युवक कार्यालय कक्ष में आया। युवक की भाभी इसी कार्यालय में कार्यरत बताई गई हैं। युवक ने कार्यालय में पहुंचकर सरकारी कार्य में बाधा डाली और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने यह भी कहा कि उसका ट्रांसफर गोंडा उसी ने कराया। सिविल लाइन थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...