भभुआ, अप्रैल 15 -- अधिकारियों के बदलने से लेकर बिहार में मुठभेड़ तक की कर रहे थे बात पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों का बखान करते लोग सुने गए (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा बुधवार को सड़क से लेकर सरकारी कार्यालयों तक होती रही। समाचार कॅवरेज के लिए जब यह संवाददाता करीब 11:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचा तो विभिन्न विभागों के कार्यालयों में अफसर व कर्मी बिहार में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा करने में मशगूल दिखी। यह संवाददाता एक कार्यालय में पहुंचा तो वहां के कर्मी आपस में यह बात करते हुए सुने गए कि नीतीश कुमार से नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कड़क हैं। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी नये मुख्यमंत्री जिलों में अब अपने हिसाब से डीएम-एसपी की पोस्टि...