हल्द्वानी, अप्रैल 10 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को 19वें दिन और तीखी हो गई। इंजीनियरों ने बिना उनकी मौजूदगी के कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए लोक निर्माण विभाग, एनएच और यूयूएसडीए कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को चेताया।महासंघ के आह्वान पर इंजीनियरों ने अधिकारियों से वार्ता कर स्पष्ट किया कि बिना अभियंताओं की निगरानी के हो रहे कार्यों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि अभियंताओं की वापसी तक ऐसे कार्य रोके जाएं, ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग न हो। इसके बाद सिंचाई विभाग और जमरानी बांध परियोजना क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की आलोचना की गई। धरना स्थल पर आयोजित सभा में परिवीक्षा अवधि के इंजीनियरों को जारी चेतावनी पत्रों के विरोध ...