सरकारी तालाब से कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला, पुलिस की वर्दी फाड़ी, सरकारी नक्शा छीना
बलरामपुर, जुलाई 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर के थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के महुवा गांव में सरकारी तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, उनकी वर्दी पर लगे बैज व नेम प्लेट नोच दिए तथा लेखपाल के हाथ से सरकारी बंदोबस्ती का नक्शा छीनकर फाड़ दिया। सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजस्व ग्राम महुवा स्थित गाटा संख्या 642, रकबा 0.1500 हेक्टेयर, राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने इस सरकारी भूमि पर नींव बनाकर अवैध क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.