सरकारी तालाब में मिट्टी का अवैध खनन, मुकदमा
कौशाम्बी, मार्च 24 -- सरकारी तालाब से मिट्टी का अवैध खनन किए जाने के मामले में सैनी पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। ईओ की तहरीर पर एफआईआर लिखने के बाद आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। नगर पंचायत अजुहा की अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह ने बताया कि स्थानीय कस्बा स्थित सरकारी तालाब से 16 मार्च को बुलडोजर लगाकर मिट्टी का अवैध खनन किया गया था। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक से इसकी जांच कराई गई तो आरोप सही पाए गए। दोनों ने अपनी जांच रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की कि 30 घन मीटर मिट्टी खोदी गई है। इसके बाद ईओ ने सैनी पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.