गिरडीह, मार्च 24 -- गिरडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हीराडीह में सरकारी तालाब में मछली पकड़ने के विवाद में कुछ लोगों ने सीताराम यादव के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया है। घटना सोमवार दोपहर की है। घायल सीताराम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल सीताराम का कहना है कि अजय यादव, सचिन यादव, झरी यादव, दीपक यादव सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। उसके घर के बगल में सरकारी तालाब है। उस तालाब को आरोपी लोग अपना बताते हैं और उन्हें मछली पकड़ने से मना करते हैं। उन्होंने बताया कि गांव में दो तालाब हैं और दोनों ही सरकारी हैं लेकिन दीपक यादव और सचिन यादव दोनों तालाब को अपना बताते हैं। इसी विवाद में सभी आरोपी उसके घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...