सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा, डीएम से गुहार
मैनपुरी, मई 29 -- मैनपुरी। क्षेत्र के ग्राम बड़ेरी में सरकारी तालाब व खाद के गड्ढों की जमीन पर अवैध कब्जा का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी नन्नू पुत्र सुखलाल ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव के नामजदों ने सरकारी तालाब व खाद के गड्ढों की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। तालाब पर कब्जा होने से पानी की निकासी बाधित हो गई है, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। गांव में जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ग्रामीण सत्येंद्र सिंह, रामू, ओमदत्त, रमेश, श्रीचंद, प्रेम सिंह, सत्यदेव, आनंद कुमार ने सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग डीएम से की है。 यह भी पढ़ें- सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा, डीएम से गुहारदंपत्ति के साथ मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.