धनबाद, जुलाई 25 -- धनबाद। जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती अगस्त में होगी। यह बंदोबस्ती जिला मत्स्य कार्यालय में अगस्त के दौरान प्रखंडवार आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया विभागीय नियमों के तहत खुले डाक से होगी। गोविंदपुर, टुंडी और पूर्वी टुंडी प्रखंड के तालाबों की बंदोबस्ती 10 को, बलियापुर, बाघमारा और धनबाद प्रखंड की 11 को और निरसा, एग्यारकुंड और कलियासोल प्रखंड की 12 को होगी। नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्तियों को वार्षिक सुरक्षित जमा राशि का 10 प्रतिशत प्रतिभूति राशि के रूप में जमा करना होगा। यह भी पढ़ें- Latehar News: 5 अगस्त को होगी जब्त बालू की नीलामी: डीएमओ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...