देहरादून, मार्च 1 -- दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक महत्वपूर्ण विभाग के डॉक्टर द्वारा सोशल मीडिया पर निजी अस्पताल का प्रचार करने पर लगातार किरकिरी हो रही है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। डॉक्टर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। वहीं, सभी डॉक्टरों को भी निजी प्रैक्टिस एवं इस तरह से प्रचार करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई को चेताया है। उधर, मामला बढ़ने पर डॉक्टर ने अपनी पोस्ट हटा दी है। दून अस्पताल के एक एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा सोशल मीडिया पर कुछ प्रोसजिर के बारे में बताकर अपना फोटो लगा पोस्ट किया था। उनके पास दून अस्पताल में इमरजेंसी में भी अहम जिम्मेदारी है। इसे लेकर सवाल उठे कि जब जिम्मेदार पद पर बने डॉक्टर इस तरह निजी अस्पतालों एवं खुद का प्रचार करेंगे तो अन्य पर कैसे रोक लगेगी। इससे पहले भी संबंधित डॉक्टर निजी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.