नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- UP News: डॉक्टरों को किसने देश-विदेशों का सैर सपाटा कराया। अब डॉक्टरों को इसका हिसाब देना होगा। शासन के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने साल 2020 से 2025 के बीच हुए दौरों का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। लखनऊ समेत प्रदेश के आठ प्रमुख चिकित्सा संस्थानों से डॉक्टरों की यात्राओं का ब्योरा तलब किया है। फाइलें खुल रही हैं। रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं-सवाल सीधा है, 'प्रायोजक' कौन था और मरीजों को क्या फायदा मिला? सवालों ने पूरे मेडिकल संस्थानों के अफसरों की नींद उड़ा दी है।किसके पैसे से दौरे हुए पीजीआई, लोहिया, केजीएमयू, कैंसर संस्थान, सीबीएमआर, ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान,नोएडा के बाल रोग चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान, सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान को नोटिस जारी कर डॉक्टरों के देश-विदेश के दौरे से संबंध में ब...