मुरादाबाद, जुलाई 25 -- प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों की संस्था प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) की जिला कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया अगले दौर में पहुंच गई है। नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद आठ पदों के सापेक्ष कुल नौ दावेदार सामने आए हैं। सचिव के पद पर दो दावेदार होने से मतदान कराना पड़ सकता है। पीएमएस की मुरादाबाद शाखा के चुनाव में सचिव के पद को छोड़कर बाकी सभी सात पदों के लिए नामांकन करने वाले चिकित्सकों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। इसमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार तोमर शामिल हैं। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए दोबारा दावेदारी की है। सचिव के पद पर दो दावेदार हैं। अगर नाम वापसी की तारीख तक एक नाम वापस नहीं हुआ तो मतदान सात अगस्त को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...