सरकारी डिजिटल संरचना को एआई आधारित अपराध से खतरा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। लोगों का काम आसान करने वाला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सरकारी डिजिटल संरचना के लिए ही खतरा बन गया है। बढ़ रहे साइबर अटैक के बीच केंद्र सरकार ने इस खतरे के प्रति सभी राज्यों को आगाह किया है। इसी क्रम में सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग ने सभी जिलों को साइबर सुरक्षा के लिए एसओपी जारी करते हुए उनके अनुपालन के निर्देश दिए हैं।मद्य निषेध उप निबंधन महानिरीक्षक डॉ. संजय कुमार ने इसको लेकर सभी जिलों को एसओपी जारी की है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग ने एआई संचालित साइबर खतरों के प्रति आगाह किया है। इन खतरों से निपटने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ब्लूप्रिंट तैयार किया है, जिसपर सभी जिलों में अमल आवश्यक है। इसके तहत साइबर चूक के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.