किशनगंज, अप्रैल 8 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के पथरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 स्थित धूमनी हाट में सरकारी डाक वाली जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उक्त जमीन का प्रतिवर्ष सरकारी डाक कराया जाता रहा है, लेकिन करीब दो एकड़ भूमि पर चाय बागान मालिक (निवासी सिलीगुड़ी) द्वारा अतिक्रमण कर लेने की शिकायत की गई है। इस संबंध में पथरिया पंचायत के मुखिया अजय सिंह ने अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने तथा जमीन का सीमांकन (नापी) कराकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी राजस्व से जुड़ी इस जमीन का अतिक्रमण स्थानीय प्रशासन के लिए गंभीर विषय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमीन की नापी के लिए अमीन की नियु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.