सरकारी ट्यूबवेल की चाबी मांगने पर किसान पर धारदार हथियार से हमला,थाने में दी तहरीर
शामली, जून 29 -- थाना भवन क्षेत्र के गांव फूसगढ़ निवासी सोनू कुमार पुत्र महिपाल ने थाने में तहरीर देकर गांव के लील्लू पुत्र समय सिंह पर उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। सोनू कुमार के अनुसार रविवार, 28 जून को उसके पिता महिपाल पुत्र तुंगल सिंह अपने खेत की सिंचाई के लिए सरकारी ट्यूबवेल नंबर-98 पर गए थे। आरोप है कि ट्यूबवेल की चाबी लील्लू पुत्र समयसिंह के पास थी। जब महिपाल ने उससे चाबी मांगी तो उसने देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद लील्लू ने कथित रूप से कहा, "तुम्हारा तो रोज का काम है मुझे तंग करने का, आज तेरा किस्सा खत्म कर दूंगा" और धारदार हथियार से महिपाल की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।सोनू यह भी पढ़ें- सरकारी ट्यूबवेल की चाबी मांगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.