गढ़वा, अप्रैल 11 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मकरी पंचायत के वार्ड संख्या पांच में सरकारी जलमीनार को लेकर विवाद गहरा गया है। उक्त संबंध में मुखिया द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या पांच में अशोक राम के घर के पास स्थापित सार्वजनिक जलमीनार से आसपास के लोगों को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति की जाती थी। कुछ महीने पहले अशोक द्वारा जलमीनार के कनेक्शन को तोड़ दिया गया। उससे जलापूर्ति बाधित हो गई है। बताया जा रहा है कि जलमीनार से जुड़े सबमर्सिबल पंप का उपयोग निजी तौर पर खेतों की सिंचाई के लिए किया जा रहा है। उक्त मुद्दे को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। खासकर भीषण गर्मी के मौसम में पानी की कमी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.