सरकारी जलकर व भूदान की जमीन भी बेच रहे
दरभंगा, जून 19 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। पर्यावरणविद डॉ. विद्या नाथ झा की अध्यक्षता में गुरुवार को तालाब बचाओ अभियान की बैठक मैथिली साहित्य परिषद के परिसर में हुई। इसमें दबंग लोगों द्वारा सरकारी जलकर व भूदान की जमीन भी बेचे जाने की बात कही गयी। रामकृपाल सहनी ने कहा कि शुभंकरपुर के पश्चिम स्थित मधवा चौर में लगभग 20 एकड़ सरकारी जमीन है। इसमें 9.05 एकड़ सरकारी जलकर है और 11 एकड़ भूदान की जमीन है। सरकारी जलकर प्रखंड मत्स्यजीवी समिति के साथ बंदोबस्त है। उन्होंने कहा कि स्थानीय भूमाफिया 2016 से हमारे जाल को फाड़ देते हैं, मछली लूट लेते हैं और इस सरकारी जलकर में हिस्सा होने का दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि 2016 से 2025 के बीच हम लोगों ने जिला प्रशासन और अंचल कार्यालय में कई बार शिकायत की, जलकर के सीमांकन की मांग की, पर भू माफियाओं पर कोई कारवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.