बेगुसराय, जनवरी 8 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में सरकारी अधिकारी व कर्मियों को रहने के लिए कई दशक पहले बनाए गए सरकारी आवासों में अवैध रूप से रह रहे लोगों को जल्द से जल्द आवास खाली कर देने का आदेश दिया गया है। अब बिल्कुल जर्जर हो चुके इन सरकारी आवासों को खाली नहीं करने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। साथ ही, जबरन आवास खाली करवाने की बात भी कही गई है। बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने गुरुवार को इन सरकारी आवासों की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया और संभावित खतरे की आशंका को देखते हुए यह आदेश दिया है। इस मौके पर मौजूद प्रखंड प्रमुख संजू देवी, उपप्रमुख नरेश पासवान, पंसस विनोद सहनी, जुनैद अहमद, माले नेता अवधेश कुमार ने जर्जर सरकारी आवासों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करवाकर सड़क किनारे दुकान नुमा नया मकान बनवाने एवं उसे किराया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.