सरकारी जरूरतों के लिए जमीन उपलब्ध शीघ्रता से सुनिश्चित करें : उपायुक्त
पलामू, मई 26 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को समाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक कर न्यायालय कर्मियों के आवास निर्माण के लिए भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही साइबर थाना भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने, लेस्लीगंज एवं विश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के लिए आवास निर्माण के निमित भूमि उपलब्ध कराने आदि पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं अंचल अधिकारी (सीओ) उपस्थित रहे। उपायुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा करते हुए सबसे पहले सरकारी कार्यों के लिए भूमि की आवश्यकता वाले विभागों की समीक्षा की। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.