सीतापुर, फरवरी 10 -- सीतापुर। रेउसा के मोइया में नाले की ग्रामसमाज जमीन से दस पेड़ काटे जाने पर हुई शिकायत के बाद वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया। बिसवां रेंज के वन रक्षक अभय प्रताप सिंह ने ग्राम समाज ( नाले) की जमीन से दो गूलर, नीम, शीशम, सेमल, जामुन, गुटेल, सुब्बूल के दस पेड़ काटने के मामले में मोइया निवासी मृत्यंजय पर मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की शिकायत ऑनलाइन आईजीआरएस के माध्यम से दो फरवरी को की गई थी। वन विभाग की टीम ने नौ फरवरी को जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.