किशनगंज, मार्च 25 -- किशनगंज। नगर परिषद क्षेत्र के हसनपुर (वार्ड संख्या 33) में सरकारी जमीन से बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सरकारी जमीन से रोजाना जेसीबी मशीनों के जरिए मिट्टी की खुदाई की जा रही है और ट्रैक्टरों के माध्यम से उसकी ढुलाई कर खगड़ा स्थित वार्ड संख्या 32 में निजी जमीन के गड्ढों की भराई की जा रही है। इस पूरे अवैध कारोबार से लाखों रुपये की मिट्टी के अवैध खनन होने की बात कही जा रही है। दूसरी और, मिट्टी का अवैध खनन कर ट्रेक्टर से हो रही ढुलाई के कारण उड़ते धूल से यहां रहने वाले लोग परेशान हैं। दिन दहाड़े मिट्टी का अवैध खनन कर ट्रैक्टर से ढुलाईस्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया बेखौफ होकर दिनदहाड़े इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी के कारण यह धंधा लगातार फल-फूल रहा है। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.