सरकारी जमीन से तहसील प्रशासन ने हटवाया कब्जा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी तहसील क्षेत्र के कंधई थाना क्षेत्र के रामपुर कांपा गांव में स्थित उसर बंजर जमीन सरकारी अभिलेख में दर्ज है। पड़ोसी गांव जोगीपुर के एक व्यक्ति ने तीन बिस्वा उक्त जमीन पर कब्जा कर चारों तरफ से दीवार निर्माण कर लिया था। रामपुर कापा गांव की सैंकड़ो ग्रामीणों ने अवैध कब्जे की शिकायत एसडीएम पट्टी से की। जांच के बाद मामला सही मिलने पर एसडीएम की आदेश पर राजस्व टीम और पुलिस की ओर से शुक्रवार देर शाम जेसीबी लगाकर कब्जा की गई सरकारी जमीन खाली कराई गई। कब्जा हटाने के दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। राजस्व टीम में शामिल नायब तहसीलदार कृपा शंकर यादव, कानूनगो राकेश सिंह, लेखपाल आलोक सरोज चौकी प्रभारी बिजहरा अनुपम पटेल इस दौरान मौजूद रहे। एसडीएम पट्टी पूर्णेन्दु मिश्रा ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.