सरकारी जमीन से गुमटी नहीं हटाने पर ग्रामीणों का हंगामा, हटा दी गुमटी
गिरडीह, जुलाई 1 -- गावां। गावां चौक स्थित सरकारी कुएं के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा बन रही सरकारी जमीन पर बनी गुमटी को प्रशासन द्वारा समय पर नहीं हटाए जाने से मंगलवार की शाम ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने गुमटी को स्वयं हटा दिया, जिससे कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, सरकारी कुएं का सौंदर्यीकरण कर वहां फव्वारा, लाइट सहित अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। कार्य शुरू होने से पहले अंचल कार्यालय की ओर से अतिक्रमण हटाने को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद वहां लगी तीन-चार गुमटियों के संचालकों ने अपनी गुमटियां हटा ली थी, लेकिन एक गुमटी संचालक बार-बार आग्रह और प्रशासनिक निर्देश के बावजूद गुमटी नहीं हटा रहा था। इस मामले को लेकर सोमवार को मुखिया कन्हाय राम की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.